गुड़गांव, सितम्बर 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गत 17 सितंबर को गांव बादशाहपुर स्थित गर्ग कम्यूनिकेशन पर हमला करके तोड़फोड़ करने और व्यापारी से मारपीट करने के मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। बुधवार को करीब 100 व्यापारी एकत्रित होकर थाना बादशाहपुर में पहुंचें। थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि हमलावरों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोप है कि व्यापारी जतिन ने 16 सितंबर की रात को एक युवती से कुछ युवकों की तरफ से की जा रही छेड़छाड़ का विरोध किया था। अगले दिन कुछ युवकों ने मुंह ढककर व्यापारी की दुकान के शीशे तोड़ डाले थे। उसके साथ मारपीट की थी। उसे जान से मारने की धमकी दी थी। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी ...