गुड़गांव, अक्टूबर 18 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नीतू हत्याकांड से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए रविवार को गुरुग्राम-सोहना रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाएं सड़क पर बैठ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 10 मिनट बाद मौजिज लोगों ने समझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोहना के गांव दौला निवासी 34 वर्षीय नीतू की शुक्रवार सुबह उसके घर में घुसकर कुछ लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी।

घर में मिला नीतू का शव दोपहर करीब ढाई बजे नीतू का पति प्रशांत अपने बच्चों के साथ जब घर पर पहुंचा तो नीतू का शव बाथरूम में पड़ा था। उसके मुंह को टेप से बंद किया हुआ था और उसके हाथ पीछे की तरफ बांधे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ थ...