गुड़गांव, सितम्बर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के पॉश इलाकों में शुमार सुशांत लोक फेज-एक स्थित ग्लेरिया मार्केट में बेखौफ बदमाशों द्वारा एक युवक की हत्या और अपहरण की कोशिश की गई। हालांकि, 26 वर्षीय पीड़ित युवक ने सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए न केवल बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया, बल्कि खुद को भी सुरक्षित बचा लिया। घबराए आरोपी चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गए और जल्दबाजी में अपने हथियार भी कार में ही छोड़ गए। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-29 पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर हथियार कब्जे में लिया गया। आरोपियों की तलाश में इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सुशांत लोक फेज-एक का रहने वाला 26 वर्षीय साहिल अरोड़ा ने पुलिस को दी श...