गुड़गांव, सितम्बर 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में सफाई और अग्निशमन कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 29वें दिन भी बदस्तूर जारी रही। एक तरफ जहां कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग रहकर पुराने नगर निगम कार्यालय में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार और प्रशासन की ओर से हड़ताल को दबाने के लिए दंडात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है। दमकल विभाग यूनियन के जिला प्रधान साहून खान को निलंबित (सस्पेंड) किए जाने के बाद अब बड़ी संख्या में दमकल कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिए गए हैं, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। हड़ताल के 29वें दिन के धरने की संयुक्त अध्यक्षता पालिका इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला सचिव सुनील कुमार ने की, जबकि मंच संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंघाला और कोषाध्यक्ष भारत क...