Gurgaon News: हंगामा करते चार युवक-युवतियां गिरफ्तार
गुड़गांव, जुलाई 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने शराब के नशे में धुत चार युवक-युवतियों को स्टार मॉल के समीप एक ढाबा परिसर में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने शराब पीकर खाली बोतल को सड़क पर फेंक दिया। आरोपियों की पहचान सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट प्राइम सोसाइटी निवासी नितिन सक्सेना और उसकी पत्नी, गांव खोड़ निवासी एक युवती और महेंद्रगढ़ के गांव नांगल सिरोही निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.