Gurgaon News: सड़क निर्माण से दो हजार परिवारों को राहत मिलेगी
गुड़गांव, सितम्बर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-104 में 24 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के बाद जारा आवास सोसाइटी और गोदरेज समिट सोसाइटी के करीब दो हजार परिवारों को राहत मिलेगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) प्रशासक वैशाली सिंह ने जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय में भेज दिया है। मौजूदा समय में इन दोनों सोसाइटी के निवासियों को गांव धनवापुर के राजस्व रास्ते से होकर निकलना पड़ता है। इस रास्ते की हालत बदतर अवस्था में है। बारिश में तो इस रास्ते की हालत बदतर हो जाती है। करीब एक फीट तक जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से इन दोनों सोसाइटी के निवासी नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से इस सड़क का निर्माण करवाने का आग्रह कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.