Gurgaon News: सड़क निर्माण की दो परियोजनाएं जल्द शुरू होंगी
गुड़गांव, अगस्त 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। इस साल के अंत तक जीएमडीए की सड़क निर्माण की दो परियोजनाएं शुरू हो जाएंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को उच्चस्तरीय कार्य समिति की बैठक होगी। इसमें इन दोनों परियोजनाओं को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद ठेकेदारों को इन परियोजनाओं का टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा। पहली परियोजना के तहत इफको चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन और आरडी सिटी होते हुए गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड तक सड़क का नए सिरे से निर्माण शामिल हैं। करीब 47 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत इस मुख्य सड़क पर बरसाती पानी की निकासी का इंतजाम किया जाएगा। फुटपाथ और साइकिल ट्रैक तैयार किया जाएगा। सेंट्रल व्रज का सौंदर्यकरण किया जाएगा। तीन महीने पहले जीएमडीए ने इस परियोजना के तहत टेंडर आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.