Gurgaon News: स्वतंत्रता दिवस: फुल ड्रेस रिहर्सल आज, देशभक्ति के रंग में रंगेगा देवीलाल स्टेडियम
गुड़गांव, अगस्त 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। सुबह नौ बजे होने वाली इस रिहर्सल में ध्वजारोहण से लेकर मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पुरस्कार वितरण और शहीद परिवारों के सम्मान तक पूरा कार्यक्रम उसी क्रम में दोहराया जाएगा, जिस तरह 15 अगस्त को मुख्य समारोह में आयोजित किया जाना है। बुधवार को स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। देशभक्ति गीतों, वीर गाथाओं और राष्ट्रभावना से जुड़ी प्रस्तुतियों को अंतिम रूप देने के लिए विद्यार्थी और शिक्षक काफी देर तक अभ्यास में जुटे रहे। इस बार समारोह में करीब छह सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.