Gurgaon News: स्वच्छता ही स्वागत अभियान का शुभारंभ
गुड़गांव, जुलाई 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में सोमवार को स्वच्छता ही स्वागत अभियान की शुरुआत कर दी है। यह विशेष अभियान 13 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। सोमवार सुबह निकाय मंत्री विपुल गोयल ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी नगर निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के कड़े निर्देश दिए। इस एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत पूरे शहर में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाकर गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) यानी खुले में कूड़ा फेंकने वाले स्थानों को पूरी तरह समाप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख सड़कों, ग्रीन बेल्ट और पार्कों की व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाएगी。 यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.