गुड़गांव, सितम्बर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। स्पा और मसाज सेंटर्स की आड़ में फल-फूल रहे अवैध धंधों पर शिकंजा कसने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है। पुलिस आयुक्त सिबास कबिराज ने गुरुवार को जिले के सभी पुलिस उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्तों और थाना प्रभारियों को कड़े लिखित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में स्पा या मसाज सेंटर के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नियमित चेकिंग के आदेश पुलिस आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्पा और मसाज सेंटर्स की नियमित रूप से जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस टीम यह सुनिश्चित करेगी कि इन सेंटरों की आड़ में...