Gurgaon News: स्टेडियम में लगी स्ट्रीट लाइटे तीन माह से बंद
गुड़गांव, अक्टूबर 1 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। स्थानीय ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में रोशनी की सुविधा नहीं है। इसमें लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले करीब तीन माह से बंद पड़ी है। सुबह शाम हर दिन सैंकड़ों की संख्या में लोग घुमने और खेलों का अभ्यास करने के लिए यहां आते हैं। स्टेडियम परिसर को स्ट्रीट लाइट के करीब आठ पोल लगे हैं, लेकिन स्ट्रीट लाइट पिछले करीब तीन माह से खराब है। ऐसे में खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। स्टेडियम में हर दिन सैंकड़ों की संख्या में नागरिक भ्रमण और खेलों का अभ्यास करने के लिए आते है। रोशनी की सुविधा न होने के कारण स्टेडियम दिन ढलते ही मनचलों का अड्ड़ा बन जाता है।नगर परिषद को पत्र लिखकर स्टेडियम की खराब स्ट्रीट लाइटों को जगमग किया जाएगा। ताकि रात के समय में स्टेडियम परिसर पूरी रात रोशनी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.