गुड़गांव, अगस्त 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शहर के स्कूलों में तैयारियां अब तेज हो गई हैं। परेड, मार्च पास्ट, मास पीटी, डंबल और लेजियम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विद्यार्थी रोजाना अभ्यास में जुटे हैं। सोमवार को देवीलाल स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फाइनल चयन किया गया, वहीं नेहरू स्टेडियम में करीब 400 स्कूली विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट की रिहर्सल की। स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति के साथ अलग-अलग सामाजिक और ऐतिहासिक विषयों को भी शामिल किया जा रहा है। जिला कल्चरल एक्टिविटी की नोडल अधिकारी संगीता ने बताया कि विद्यार्थियों को 'वंदे मातरम', सशक्तिकरण और मंगल पांडे समेत अलग-अलग थीम पर प्रस्तुति के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके ल...