Gurgaon News: स्कूल गेम्स की तैयारी तेज, दस्तावेजों की जांच के बाद ही मैदान में उतरेंगे खिलाड़ी
गुड़गांव, जुलाई 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में होने वाली स्कूल गेम्स को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार खिलाड़ियों की आयु और दस्तावेजों को लेकर विभाग पहले की तुलना में अधिक सख्ती बरत रहा है। यही वजह है कि ब्लॉक स्तर पर स्कूलों के दस्तावेजों के सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही स्कूलों की टीमों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा। सोमवार और मंगलवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम किया गया। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष करीब 33 खेलों का आयोजन किया जाना है। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, बॉक्सिंग, योग, तीरंदाजी और अन्य खेल शामिल हैं। प्रतियोगिताएं विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.