गुड़गांव, जुलाई 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी स्कूलों में आने वाले समय में पढ़ाई का पूरा गणित बदल सकता है। हरियाणा शिक्षा विभाग की नई युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) नीति के तहत अब स्कूलों में शिक्षक संख्या, सेक्शन और विषयवार पदों का निर्धारण छात्र संख्या और शिक्षकों के कार्यभार के आधार पर किया जाएगा। इसका सीधा असर गुरुग्राम के उन स्कूलों पर पड़ने की संभावना है, जहां वर्षों से कहीं शिक्षकों की कमी है तो कहीं आवश्यकता से अधिक स्टाफ तैनात है। जिले में करीब 550 सरकारी स्कूल हैं। इनमें कई ऐसे स्कूल हैं, जहां एक ही विषय के दो-दो शिक्षक होने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या कम है, जबकि कुछ बड़े स्कूलों में शिक्षक लंबे समय से अतिरिक्त पीरियड लेकर पढ़ाई संभाल रहे हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह तस्वीर और साफ हो जाएगी। न...