Gurgaon News: सोहना हाईवे पर सड़क हादसे में ऑटो पलटने से 17 लोग घायल
गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से आगे चल रहा ऑटो पलट गया। इसमें चालक समेत 17 लोग घायल हो गए। घायलों में 15 महिलाएं शामिल हैं। राहगीरों ने सभी को इलाज के लिए सोहना अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें गुरुग्राम रैफर किया गया। यह हादसा रविवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। सोहना के सेक्टर-33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली सोसाइटी जाने के लिए एक ऑटो सोहना शहर से चला था। इसमें 15 महिलाएं और एक व्यक्ति इस सोसाइटी में काम करते हैं। चुंगी नंबर एक के पास जैसे ही यह ऑटो पहुंचा तो पीछे से तेजी से आ रही एक एसयूवी कार ने इस ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि यह ऑटो एलिवेटेड रोड पर चार बार पलटा। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। यह देखकर राहगीर बचाव के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.