गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर में शुक्रवार से तीन स्थानों पर रामलीलाओं का मंचन शुरू होगा। 161 वर्ष पुराना शानदार रामलीला क्लब नारदमोह से मंचन की शुरुआत करेगा। शानदार रामलीला क्लब के कार्यकर्ता और वार्ड 14 के पार्षद नीरज सिंगला ने बताया कि मंचन की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सभी कलाकार स्थानीय शहर के निवासी है। ऐसे भी कलाकार है जो पिछले करीब 35 वर्ष से क्लब से जूड़े हैं। शहर के देवीलाल खेल स्टेडियम में शिव रामलीला क्लब द्वार रामलीला का मंचन कराया जाता है। इस क्लब द्वारा उत्तर प्रदेश से कलाकारों को बुलाया जाता है। इसमें 30 से 35 वर्षों से रामलीला के मंच पर अपनी कला दिखाने वाले कलाकार होते है। क्लब सदस्य गौरव चुग ने बताया कि इस बार भी दर्शकों को अच्छे कलाकारों की कला देखने को मिलेगी। त...