Gurgaon News: सोहना में जर्जर तार और उपकरण बदलने का विशेष अभियान शुरू
गुड़गांव, जुलाई 15 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सोहना के शहरी क्षेत्र में निर्बाध एवं 24 घंटे बिना कट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोमवार से एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत बिजली की लाइनों पर जर्जर हालत में लटके तारों, पुरानी केबलों और खराब हो चुके उपकरणों को युद्धस्तर पर बदला जाएगा ताकि शहरवासियों को ट्रिपिंग और लंबे कटों से मुक्ति मिल सके। दरअसल, पिछले करीब 15 दिनों के दौरान रुक-रुककर हुई बरसात ने सोहना में बिजली तंत्र की लचर व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। हल्की सी बारिश या तेज हवा चलने पर भी शहर में घंटों बिजली गुल हो जाती थी। जर्जर लाइनों में फॉल्ट (खराबी) तलाशने में ही बिजली कर्मियों को कई-कई घंटे का समय लग जाता था। बिजली के इन लंबे कटों से परेशान उपभोक्ता जब सब-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.