Gurgaon News: सोहना में आयोजित शिविर में लोगों का स्वास्थ्य जांचा
गुड़गांव, जुलाई 19 -- Gurgaon News: सोहना,नरेश कुमार। लायंस क्लब सोहना सिटी की ओर से रविवार को लगाए गए शिविर में 118 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। डॉक्टरों की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए शामिल रही। रविवार को शहर के शिव कुंड पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन वार्ड 15 के पार्षद संदीप सिंगला ने किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सही है तो जीवन है। जीवन अनमोल होता है। स्वास्थ्य के साथ कभी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। न जाने हमारी छोटी से चूक शरीर में कौन सी बीमारी केा जन्म दे दे। जो बाद में हमारी जान की दुश्मन बन जाए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आशीष गर्ग, मयंक जैन, भूपेंद्र डागर, अनमोल जैन, राजीव गर्ग, गौरव सिंगला, अनुराग कंसल, रविन्द्र गोयल रब्बन, डॉक्टर तपन अग्रवाल आदि के अलावा कमल सिंगला, सौरभ सिंगला आदि मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.