गुड़गांव, अगस्त 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,दीपक आहूजा। सेक्टर-102 के बीपीटीवी एमस्टोरिया सोसाइटी में बिजली की आपूर्ति शनिवार सुबह 10:20 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बंद रही। जिससे सोसाइटी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि कुछ फ्लैट के लिए डीजल जेनरेटर सप्लाई जानबूझकर दोपहर 1:20 बजे से 3:30 बजे तक बंद कर दी गई थी। जबकि निवासियों ने डीसी से जुड़े सभी ज़रूरी शुल्क का भुगतान कर दिया था। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद ही डीसी सप्लाई बहाल की गई।सोसाइटी की आरडब्ल्यूए मेंबर मोनिका ने कहा कि डीएचबीवीएन के एसडीओ से मांग गई है कि वे ग्रिड बिजली सप्लाई के लंबे समय तक बंद रहने का कारण और इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में स्पष्ट जानकारी दें। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ओल्ड गुरुग्राम में बिजली की शिकायतें ...