गुड़गांव, जुलाई 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-85 स्थित ओरिस एस्टर कोर्ट सोसाइटी की एक दीवार टावर नंबर तीन-बी के सामने गिर गई। तेज आवाज के साथ गिरी इस दीवार से सोसाइटी निवासियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेसीबी बुलाकर जनरेटर को गिरने से बचाया गया। गनीमत यह रही कि जब दीवार गिरी तो दूसरी तरफ निर्माणाधीन परियोजना में कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहा था। यदि कोई काम कर रहा होता तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था। ओरिस एस्टर कोर्ट सोसाइटी के बिल्कुल साथ एक बिल्डर की रिहायशी परियोजना विकसित हो रही है। इस बिल्डर ने इस सोसाइटी की चारदीवारी के समीप तक बेसमेंट की खुदाई कर दी है। बुधवार सुबह अचानक इस ओरिस एस्टर कोर्ट सोसाइटी की दीवार का करीब 30 मीटर हिस्सा ढह गया। इस सोसाइटी के हरित क्षेत्र में आधे फीट चौड़ी कई दरार आ गई। सड़क किनारे ...