गुड़गांव, अक्टूबर 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर-23 में सेवानिवृत्त कर्नल के परिवार को बंधक बनाकर लूटने के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी जावेद की याचिका खारिज की है। पीड़ित की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सेक्टर-23 के मकान नंबर 237 में ग्राउंड फ्लोर पर सेवानिवृत्त कर्नल सीएल जैन अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। पहली मंजिल पर उनके बेटा विकास जैन, अपनी पत्नी राखी और 11 साल की बेटी के साथ रहते हैं। विकास ने बताया कि बुधवार तीन जून की रात को वह अपने कमरे में सो गए। दूसरे कमरे में उनकी पत्नी व बेटी सो रही थी। देर रात लगभग पौने 3 बजे तीसरे कमरे की खिड़की में लगी ग्रिल काटकर एक बदमाश पहले अंदर घुसा। उसने कुंडी खोली और पीछे की ...