गुड़गांव, अक्टूबर 1 -- Gurgaon News: बल्लभगढ़, संवाददाता। सेक्टर-62 निवासी 41 वर्षीय एक युवक ने बुधवार देर शाम घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक युवक जतिन शराब पीने का आदी था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से शराब का सेवन करता था। जतिन के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...