गुड़गांव, नवम्बर 5 -- Gurgaon News: - आदर्श पार्क के पास अवैध रूप से संचालित हो रहे मिक्सिंग प्लांट से उड़ रही भारी धूल, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा - आरडब्ल्यूए और सेवा संघर्ष समिति ने निगम आयुक्त, एनजीटी और प्रदूषण बोर्ड को सौंपा कड़ा ज्ञापन यह भी पढ़ें- Gurgaon News: रोक के बावजूद शहर में धड़ल्ले से चले निर्माण कार्यप्लांट हटाने की मांग गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी के सेक्टर-46 में सड़क निर्माण की आड़ में अवैध रूप से आरएमसी प्लांट संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि पिछले दस दिनों से लगातार निगम अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर सेक्टर की एडहॉक कमेटी, सेवा संघर्ष समिति और तमाम निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। निवासियों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नवंबर से इस प्रदूषण फैलान...