गुड़गांव, जुलाई 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-43 में बुधवार शाम पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलदेव और सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। इस्कॉन गुरुग्राम (बादशाहपुर) के तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्थानीय निगम पार्षद विकास यादव तथा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के डीटीपी इंफोर्समेंट अमित माधोलिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रथयात्रा की शुरुआत से पहले सेक्टर-43 स्थित श्री कृष्ण पार्क में एक विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक लोग उपस्थित रहे। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने भगवान जगन्नाथ की महिमा पर आ...