Gurgaon News: सेक्टर-37 में पेयजल लाइन फटी
गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-37 में रामा गार्डन के समीप गुरुवार दोपहर को पेयजल लाइन फट गई। इससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। सूचना मिलने पर जीएमडीए के इंजीनियरों ने वॉल्व बंद करके पानी की बर्बादी को रोका। पेयजल लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। सेक्टर-37सी स्थित तक्षिला हाइट्स सोसाइटी के निवासी तनमय गुहा ने पाइप लाइन फटने की सूचना जीएमडीए को दी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा के मुताबिक क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। जल्द पेयजल लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.