Gurgaon News: सेक्टर-29 में दमकल केंद्र रोड पर फुटपाथ बनेगा
गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-29 में दमकल केंद्र से लेकर वेस्टिन होटल तक फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। मौजूदा समय में फुटपाथ नहीं होने की वजह से लोगों को सड़क या कच्चे रास्ते पर चलना पड़ता है। इससे हादसा होने का खतरा रहता है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से सेक्टर-29 की देखरेख की जा रही है। एचएसवीपी ने करीब 88 लाख रुपये की लागत से फुटपाथ के निर्माण को लेकर टेंडर जारी किया है। इस सेक्टर में अधिकांश सड़कों पर फुटपाथ तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है। एचएसवीपी के उपमंडल अधिकारी योगेश कुमार के मुताबिक दमकल केंद्र से लेकर वेस्टिन होटल तक फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। मौजूदा समय में अधिकांश जगह पर फुटपाथ नहीं है। फुटपाथ बनने के बाद सड़क पर धूल नहीं उड़ेगी। लोगों को आवागमन में सहुलियत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.