Gurgaon News: सेक्टर-103 में ई-बस डिपो निर्माण के तीन विकल्प तैयार
गुड़गांव, जुलाई 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की मोबिलिटी शाखा ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-103 में प्रस्तावित ई-बस डिपो के तीन विकल्प तैयार करवा लिए हैं। इन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के समक्ष रखा जाएगा। किसी एक विकल्प को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। जीएमडीए ने गुरुग्राम नगर निगम से ई-बस डिपो तैयार करने के लिए गांव दौलताबाद में 7.18 एकड़ जमीन ली है। पिछले साल 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद गुरुग्राम नगर निगम ने यह जमीन उपलब्ध करवाई है। जीएमडीए ने इस ई-बस डिपो की योजना तैयार करने की जिम्मेदारी डिम्ट्स को सौंपी थी। डिम्ट्स ने अब तीन विकल्प तैयार करके जीएमडीए को सौंप दिया है। पहले विकल्प के मुताबिक सिर्फ पार्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.