Gurgaon News: सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण पर विशेष अभियान
गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। सेक्टर-10 स्थित 200 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में मरीजों को स्वच्छ और संक्रमण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को कायाकल्प विशेष अभियान-6 चलाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अभियान के तहत अस्पताल के विभिन्न विभागों में साफ-सफाई, स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। इसके तहत वार्डों, सार्वजनिक स्थानों और शौचालयों की सफाई की निगरानी करने के साथ जैव चिकित्सा कचरे के सुरक्षित निस्तारण और उपकरणों के संक्रमण मुक्त रखरखाव पर ध्यान दिया गया। अभियान का उद्देश्य अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और अस्पताल में संक्रमण फैलने की आशंका को कम करना है। इसके लिए अस्पताल के ऑपरेशन थिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.