गुड़गांव, अक्टूबर 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शहर के तेजी से विकसित हो रहे सेक्टरों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और 24 मीटर सड़कों के निर्माण में आ रही अडचनों को दूर करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने कदम बढ़ाया है। सेक्टर 81 से 86 और सेक्टर 104 में प्रस्तावित 24 मीटर चौड़ी सड़कों के लिए करीब 10.61 एकड़ जमीन अधिग्रहित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत सरकार ने सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट (एसआईए) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहरी संपदा विभाग की ओर से 30 सितंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि गुरुग्राम-मानेसर शहरी परिसर में 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए अधिसूचना में शामिल जमीन की जरूरत है या भविष्य में जरूरत पड़ सकती है। यह प्रक्रिया भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा और पारदर्शिता के अधिक...