गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: तैयारी: -एचएसआईआईडीसी अधिकारियों ने सूरत में उद्यमियों से मिले -उद्यमियों से सोहना में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया -निवेश बढ़ाने के लिए 28 अक्तूबर को अहमदाबाद में एमओयू होगा अमर मौर्य

सोहना आईएमटी में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा गुरुग्राम। सूरत की तरह अब गुरुग्राम के सोहना आईएमटी को भी कपड़ा उद्योग हब बनाया जाएगा। एचएचएसआईआईडीसी अधिकारियों ने सूरत का दौरा करके उद्यमियों से संपर्क किया है। उद्यमियों से सोहना में निवेश करने से लेकर नए उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया है। इससे सोहना आईएमटी में नए निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी ) ने सोहना आईएमटी में कपड़ा उद्योग की स्थापना करने के लिए सूरत के उद्योगों को भूमि आवंटन प्रक्रिया के बारे में सहूलि...