गुड़गांव, जुलाई 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले के पात्र मतदाताओं के प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य करें। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों में दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए दो दशक पुराने दस्तावेज तलाशना चुनौती बनामतदाता सूचियों में अंतर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि कई क्षेत्रों में एक ही सेक्टर या कॉलोनी के लिए एक ही भवन में दो अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में मतदान क्षेत्र (सेक्शन) अलग होने के कारण कई बार परिवार के सदस्यों के फार्म-6 अलग-अलग बीएलओ को जमा हो जाते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप एक ही परिवार के सदस्य अलग-अ...