Gurgaon News: सुशांत लोक एक के 500 मकानों में तोड़फोड़ और सीलिंग की तैयारी
गुड़गांव, अगस्त 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गोल्फ कोर्स रोड के समीप विकसित सुशांत लोक एक कॉलोनी के करीब 500 मकानों में तोड़फोड़ और सीलिंग की तैयारी की जा रही है। रविवार को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की तीन टीम ने इस कॉलोनी के ए, बी और सी ब्लॉक का निरीक्षण किया। ए ब्लॉक का निरीक्षण डीटीपीई अमित मधोलिया ने खुद किया। डीटीपीई ने निरीक्षण के दौरान पाया कि करीब 500 मकानों में नक्शे और कब्जा प्रमाणपत्र का उल्लंघन हुआ है। इन मकानों के नक्शे में तो स्टिल्ट पार्किंग है, लेकिन किसी ने उसमें कमरों का निर्माण कर लिया है तो किसी ने शोरूम बना लिए हैं। कुछ ने परचून की दुकान खोल ली है तो कुछ ने प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्यालय, क्लीनिक, ब्यूटी पार्लर, रेस्तरां आदि खोल लिए हैं। कुछ मकान में पीजी और गेस्ट हाउस का संचालन हो रहा है। इनकी वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.