गुड़गांव, अक्टूबर 20 -- Gurgaon News: - उत्तराखंड और हिमाचल के घने जंगलों से गुरुग्राम पहुंचे ये मेहमान, वन्यजीव प्रेमी अनिल गंडास के कैमरे में कैद हुई अद्भुत तस्वीरें गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में दो दुर्लभ हिमालयन पक्षी अल्ट्रामैरिन फ्लाईकैचर और ब्लैक नपेड़ मोनार्च ने पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि, ये दोनों मेहमान पार्क में केवल एक दिन विश्राम करने के बाद आगे की अपनी यात्रा के लिए रवाना हो गए।

दुर्लभ हिमालयन पक्षियों की खासियत यह अनूठे पक्षी प्रसिद्ध वन्यजीव एवं पक्षी फोटोग्राफर अनिल गंडास के कैमरे में हमेशा के लिए कैद हो गए हैं। पक्षी प्रेमी अनिल गंडास ने बताया कि दोनों पक्षी आमतौर पर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों विशेषकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ठंडे, घने और ऊंचे जंगलों में पाए जाते हैं। म...