Gurgaon News: सुभाष चौक पर जाम में फंसी ऑल्टो कार में अचानक लगी भीषण आग
गुड़गांव, अगस्त 25 -- Gurgaon News: - चालक ने सूझबूझ से बचाई जान, जलभराव के कारण लगे जाम में फंसी हुई थी कार - शॉर्ट सर्किट से बोनट से उठा धुआं और भड़की लपटें, दमकल टीम ने पाया आग पर काबू, सर्विस रोड पर लगा लंबा जाम गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के व्यस्त सुभाष चौक पर सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जलभराव के बीच जाम में फंसी एक ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई। तेज बारिश के चलते चौक पर दिनभर से बने भारी ट्रैफिक दबाव के दौरान यह हादसा हुआ। फ्लाईओवर के नीचे रेंगते वाहनों के बीच कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक बृजेश शर्मा ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोका और अपने साथी के साथ सुरक्षित बाहर निकल गए। दोनों के बाहर आते ही कार आग का गोला बन गई।
आग लगने से बचने के उपाय चालक और उसके साथी की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.