गुड़गांव, सितम्बर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित सुभाष चौक के समीप जलभराव वाली जगह पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का सुभाष चौक मेट्रो स्टेशन बनेगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने इसकी जगह चिन्हित करके सूचना पट्ट लगा दिया है। हालांकि इस मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकासी की व्यवस्था इस मेट्रो स्टेशन से करीब 200 से 250 मीटर दूर है, जहां भी मानसून में जलभराव की स्थिति बनती है। जीएमआरएल ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सुभाष चौक की तरफ सेक्टर-47 स्थित तरुण सोसाइटी के ठीक सामने मेट्रो स्टेशन के निर्माण की योजना बनाई है। यह मेट्रो स्टेशन सुभाष चौक फ्लाईओवर के समीप से शुरू होगा, जो करीब 180 मीटर लंबा होगा और चौराहे से 40 मीटर पहले खत्म हो जाएगा。

जलभराव की जगह प्रवेश द्वार प्रस्तावित इ...