Gurgaon News: सुबह-शाम खुशनुमा मौसम के बाद दोपहर में उमस ने छुड़ाए पसीने
गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में रविवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह और शाम के समय जहां आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा बना रहा, वहीं दोपहर होते ही तेज धूप और अत्यधिक नमी के कारण भीषण उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही का सिलसिला चलता रहा, जिससे वातावरण में उमस का स्तर काफी बढ़ गया और राहगीरों के पसीने छूटते रहे। तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटे के भीतर पारे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इससे ठीक एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस प्रकार 24...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.