गुड़गांव, अगस्त 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। द्वारका एक्सप्रेसवे से सराय की तरफ मुख्य ड्रेन के ऊपर बनी जीएमडीए की पक्की सड़क को नगर निगम के ठेकेदार ने सीवर लाइन बिछाने के नाम पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस कारण अब स्थानीय लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। निगम अधिकारियों को शिकायत के बाद भी ना तो ठेकेदार पर कोई कार्रवाई हो रही है और ना ही सड़क कीम मरम्मत हो रही है। बता दें कि करीब दो साल पहले ही जीएमडीए द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनी इस सड़क को अप्रैल माह में मुख्य सीवर लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीनों से खोदा गया था। सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई। द्वारका एक्सप्रेसवे से संत बाबा प्रकाशपुरी आश्रम और मंदिर तक पूरी सड़क को जेसीबी के पंजों से खुरच कर छ...