Gurgaon News: सीलिंग से गोल्फ कोर्स रोड के मकान मालिक डरे
गुड़गांव, सितम्बर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई से डरे गोल्फ कोर्स रोड के मकान मालिकों ने बुधवार को डीटीपीई अमित मधोलिया से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपकर भू-उपयोग परिवर्तन नीति बनाने की मांग रखी। गोल्फ कोर्स रोड पर 98 प्रतिशत मकानों में शोरूम खुले हुए हैं, जिनसे हर महीने 15 से 20 लाख रुपये किराया वसूला जा रहा है। इन मकानों की स्टिल्ट पार्किंग में भी शोरूम चल रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर चल रही सख्ती से घबराए करीब 50 मकान मालिकों ने डीटीपीई को ज्ञापन सौंपा।
समस्या का विवरण इन मकान मालिकों ने कहा कि यह रोड मिलेनियम सिटी की प्रमुख सड़कों में शामिल है। सड़क के चौड़ीकरण, बढ़ते यातायात और मेट्रो की वजह से यह मकान अब आवासीय उपयोग के लिए व्यावाहरिक नहीं हैं। कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.