गुड़गांव, सितम्बर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम में पिछले करीब 17 महीने से खाली चल रहे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों का इंतजार आखिरकार सोमवार को खत्म होने जा रहा है। रविवार को दिनभर राजनीतिक बैठकों और जोड़-तोड़ के दौर के बाद सोमवार सुबह 11 बजे सेक्टर-18 स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में दोनों पदों के लिए नामों की घोषणा होगी। इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा शनिवार देर शाम सभी पार्षदों का साक्षात्कार भी लिया गया है। इस बार सरकार दोनों पदों के नामों की घोषणा करने की पूरी तैयारी में है। रात को 11 बजे तक चारों विधायकों के साथ भी नामों को लेकर राय ली गई। दोनों पदों को लेकर राजनीतिक हलकों में सरगर्मी चरम पर है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से आरती राव औ...