गुड़गांव, अक्टूबर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में चल रही रामलीलाओं में सोमवार रात भाव विभोर करने वाली लीला मंचन हुआ है। जैकबपुरा में बाबुल की दुआएं लेकर बहनों संग अयोध्या के लिए सीता विदा हुई। सदर बाजार, जैकबपुरा क्षेत्र में भव्यता के साथ राम बारात निकाली गई। गुरु द्रोणाचार्य रामलीला क्लब की ओर से सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। वहीं गीता भवन की श्रीसनातन धर्मसभा की ओर से आयोजित 79वीं रामलीला में राम जन्म का मंचन हुआ। जैकबपुरा स्थित श्री दुर्गा रामलीला में चौथे दिन सोमवार देर रात राजा दशरथ के चारों पुत्रों राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का राजा जनक की चारों पुत्रियों के साथ विवाह की लीला का मंचन किया गया। चारों की विदाई की लीला भी बहुत भी भावुक रही। इससे पूर्व शहर में भव्य राम बारात भी निकाली गई। जिसका जगह-जगह पर पुष्पव...