गुड़गांव, अक्टूबर 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी की मुख्य सड़कों के साथ लगते हरित क्षेत्र की देखरेख के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारी सिर्फ कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पर पूर्णतया आश्रित है। बिल्डरों ने रखरखाव के लिए इन हरित क्षेत्रों को लेकर जगह-जगह विज्ञापन लगा दिए हैं। जीएमडीए के अधीन मुख्य सड़कों के साथ लगता करीब 265 किमी लंबा हरित क्षेत्र है। सेक्टर-56 से लेकर सेक्टर-95 तक करीब 128 किमी लंबे हरित क्षेत्र को जीएमडीए ने रखरखाव के लिए सीएसआर के तहत बिल्डर या निजी कंपनियों को दे दिया है। करीब 137 किमी हरित क्षेत्र को भी निजी कंपनियों को देने की तैयारी की जा रही है। हरित क्षेत्र को लेने के बाद बिल्डरों ने 20 से 30 मीटर के दूरी पर अपने विज्ञापन के बोर्ड लगा दिए हैं। कुछ जगह तो...