गुड़गांव, अक्टूबर 15 -- Gurgaon News: - लंबित शिकायतों को जल्द समाधान करने के दिए गए हैं निर्देश गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम ने नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में सीएम विंडो और जन संवाद ग्रीवेंस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के लिए गुरुवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त निगम आयुक्त एवं नोडल अधिकारी पूजा चांवरिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी जोन के कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे, जिसमें विशेष रूप से अतिक्रमण शाखाओं में लंबित पड़ी शिकायतों पर विस्तार से मंथन किया गया।

लंबित शिकायतों पर तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि अतिक्रमण शाखा से जुड़ी कई शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त निगम आयुक्त ने सभी स...