गुड़गांव, अक्टूबर 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जीएमडीए ने बुधवार को सेक्टर-46-51 और सेक्टर-51-57 की मुख्य सड़कों पर चल रहे फुटपाथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि फुटपाथ पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और बाधारहित होने चाहिए। निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए। सीईओ ने कहा कि फुटपाथ के दोनों तरफ पेड़-पौधे लगाए जाएं, जिससे राहगीरों को छाया मिल सके। फुटपाथ के साथ हरित क्षेत्र भी विकसित की जाए, जिससे धूल को नियंत्रित करने के साथ सड़क का सौंदर्य बढ़ेगा। फुटपाथ को हरित क्षेत्र से छह ईंच ऊंचा बनाया जाए। किसी भी पेड़ को नुकसान पहुंचाए बिना फुटपाथ का अलाइनमेंट तय किया जाए। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद फुटपाथ दुरुस्त करने की तैयारी बिजली, पानी, सीवर आदि ...