Gurgaon News: सिटी बस में आग लगी, बाल-बाल बचे यात्री
गुड़गांव, अगस्त 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की सिटी बस में गुरुवार सुबह आग लग गई। करीब 50 सवारियों ने समय रहते नीचे उतर अपनी जान बचाई। यदि थोड़ी देर हो जाती तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था। वहीं, जीएमसीबीएल ने आगजनी के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रूट नंबर 215 के तहत जीएमसीबीएल की कुछ सिटी बसों का संचालन महाबीर चौक से लेकर कापसहेड़ा बॉर्डर तक होता है। गुरुवार सुबह करीब पौने 10 बजे महाबीर चौक से सिटी बस चली थी। ओल्ड दिल्ली रोड पर शनि मंदिर के समीप जैसे ही यह बस पहुंचीं तो इसके से धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक और परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्रियों को नीचे उतार दिया. यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में चलती सिटी बस बनी आग का गोला, 20 से अधिक यात्री थे सवार; कूदकर बचाई जानय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.