Gurgaon News: सिटी बस का एक्सेल टूटा, बाल-बाल बचे यात्री
गुड़गांव, अक्टूबर 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। शुक्रवार दोपहर को ओल्ड दिल्ली रोड पर दौड़ रही सिटी बस का सस्पेंशन बैलून खराब हो गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया करीब 15 यात्री बस में मौजूद थे। गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड के रूट नंबर 215बी (महावीर चौक से लेकर गांव डूंडाहेड़ा तक आवागमन) सिटी बस संख्या एचआर55एई-9650 दौड़ती है। डूंडाहेड़ा बॉर्डर से शाम करीब चार बजे जब सिटी बस वापसी में महावीर चौक की तरफ आ रही थी तो केंद्रीय विद्यालय के समीप इस बस के पिछले टायर के सस्पेंशन बैलून में अचानक खराबी आ गई, जिससे वह झटके के साथ बैठ गया। इसकी वजह से अगला टायर करीब एक फीट ऊपर उठ गया। डूंडाहेड़ा बॉर्डर से बस स्टेंड की तरफ जा रहे करीब 15 यात्री बाल-बाल बच गए।
डिपो की बसों की हालत बदतर अधिकांश बसें बदहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.