गुड़गांव, सितम्बर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा मेरा योगदान अभियानों के तहत शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लगातार विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम ने क्लीन अप गुरुग्राम के सहयोग से सिग्नेचर टावर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया, जिसके तहत क्षेत्र से बड़ी मात्रा में कचरा साफ किया गया। इस अभियान के दौरान नगर निगम के स्वच्छता सैनिकों के साथ-साथ क्लीन अप गुरुग्राम के 15 स्वयंसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। टीम ने संयुक्त रूप से मिलकर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में फैले विभिन्न प्रकार के कचरे को हटाया और पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया। सफाई अभियान के दौरान टीम का मुख्य फोकस ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में पड़े निर्माण एवं विध्वंस ...