Gurgaon News: सिकंदरपुर में फूलों की दुकान के अंदर युवक का शव,सिर पर चोट के निशान
गुड़गांव, जुलाई 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास खुशी फ्लावरिस्ट नामक फूलों की दुकान के मालिक संजय की हत्या कर दी गई। मृतक के सिर और हाथ पर चोटों के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सिंकदरपुर निवासी दीपक यादव ने पुलिस को बताया कि वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। उनके पिता की प्रिया स्वदेशी केंद्र नाम से डीएलएफ फेज-एक के ए-ब्लॉक में दुकान है। 29 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे दीपक के पास पड़ोस की दुकान से एक फोन आया। उसने बताया कि उनके पड़ोस में फूलों की दुकान चलाने वाले उसके भाई संजय की मौत हो गई है। दीपक तुरंत मौके पर पहुंचा तो उसने दुकान के अंदर संजय का शव पड़ा देखा। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी और काफी सारा खून न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.