Gurgaon News: सिकंदरपुर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएंगी
गुड़गांव, सितम्बर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। एमजी रोड स्थित सिकंदरपुर चौक पर फ्लाईओवर या अंडरपास निर्माण की संभावनाओं तलाशा जाए। इस सिलसिले में जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने इंजीनियर को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को पीसी मीणा ने एमजी रोड स्थित सिकंदरपुर पर यातायात का निरीक्षण किया। इस चौक पर यातायात अधिक होने की वजह से वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। मीणा ने निर्देश दिए कि फ्लाईओवर या अंडरपास निर्माण के लिए तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया जाए। तकनीकी जांच के बाद डीपीआर तैयार करवाई जाए। मीणा ने दिल्ली के घिटोरनी की तरफ से एमजी रोड की तरफ प्रवेश का जायजा लेते हुए मीणा ने निर्देश दिए कि इस प्रवेश का समग्र विकास किया जाए। आसपास लगती सड़कों और हरित क्षेत्र को बेहतर किया जाए। डीटीपी आरएस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.