गुड़गांव, सितम्बर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पश्चिम पुलिस जोन की टीमों ने खुले और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कुल 71 व्यक्तियों को काबू किया है। इन सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिंस उपायुक्त पश्चिम वाई वी आर शशी शेखर के स्पष्ट निर्देशों के तहत मंगलवार को पूरे पश्चिम जोन में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण और आम जनता, विशेषकर महिलाओं व बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाना था। पार्कों, पार्किंग और सड़कों के किनारे से पकड़े गए आरोपी

अभियान के दौरान की गई कार्रवाई पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन गश्त और चेकिंग की। इस दौरान पार्कों, पार्किंग स्थलों, सड़कों के किनारे, बाज़ारो...