Gurgaon News: सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने के आरोप में 228 लोग पकड़े
गुड़गांव, जुलाई 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम से लेकर रात तक 228 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि खुले में शराब नहीं पीएं। महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने इस अभियान के तहत बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास व अन्य संवेदनशील स्थानों पर जांच की। पुलिस जोन पूर्व से 78, पश्चिम से 73, दक्षिण से 48 व मानेसर पुलिस जोन से 29 व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि इससे सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में अक्सर हुड़दंग, झग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.